रेगिस्तान, समुद्र और पर्वत रक्षा करतें हैं भारत की

दोस्तों को शेयर कीजिये

अनूठी है भारत की जियोग्राफी

Incredible Geography of India

वैसे तो भारत में कई अनोखी विशेषताएं पाई जाती है, जिनके बारे में जानकर दुनिया के लोग आश्चर्य चकित हो जाते हैं, तथा उनके मन में भारत को देखने की ललक पैदा हो जाती है, लेकिन भारत का भूगोल, भारत की जियोग्राफी भी बहुत अधिक अनूठी है,  रेगिस्तान, समुद्र और पर्वत तीनों भारत की रक्षा करते हैं, उत्तर की तरफ भारत की रक्षा विश्व का सबसे बड़ा पर्वत हिमालय करता है, पश्चिम की तरफ विशाल थार रेगिस्तान है तथा दक्षिण में दोनों तरफ से विशाल समुद्र भारत को घेरे हुए, दुनिया में ऐसी मिसाल और कहीं मिलना मुश्किल है, दुनिया में अधिकतर देश अपने चारों और दुसरे देशों घिरे  हुए हैं, इसलिए उन्हें अपने पड़ोसी देशों से लगातार दबाव और प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ता रहता है, आइए जानते हैं कि भारत देश की ज्योग्राफी की मुख्य विशेषताएं क्या है.

हमारा भारत देश भारतीय टेक्टोनिक प्लेट पर स्थित है,  पृथ्वी की सतह के नीचे चट्टानों की परतें होती है जो धीरे धीरे गति करती रहती हैं इन्हें  टेक्टोनिक प्लेट कहते हैं, हमारा भारत भूमध्य रेखा के उत्तर में  8°4′ to 37°6′ उत्तरी अक्षांश तथा 68°7′ to 97°25′ दक्षिणी अक्षांश पर स्थित है, क्षेत्रफल की द्रष्टि से यह  दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है भारत  का कुल क्षेत्रफल वर्ग किलोमीटर है 3,287,469 वर्ग किलोमीटर है, भारत के पास एक बहुत लम्बा समुद्र तट है जिसकी लंबाई 7,516.6 किलोमीटर है. भारत की दूसरी देशों से भूमि सीमा की लंबाई 15,106.7 किलोमीटर है.

विशाल महासागर हिंद महासागर

Indian Ocean Hind Mahasagar

भारत के दक्षिण में एक विशाल महासागर भारत को घेरे हुए हैं,  जिसे हम हिंद महासागर कहते हैं, हिंद महासागर विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महासागर है इसका क्षेत्रफल 70560000 स्क्वायर किलोमीटर है पश्चिम में यह अफ्रिका के तट  तक फैला हुआ है तथा पूर्व में यह ऑस्ट्रेलिया तक जाता है, हिंद महासागर के पश्चिम में अरेबियन सागर है, दक्षिण पश्चिम में लक्ष्यदीप सागर है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी स्थित है.

दक्षिण में श्रीलंका के पास मन्नार की खाड़ी है, जो कि भारत और श्रीलंका को अलग करती है, हिंद महासागर में भारत के द्वीप समूह लक्ष्यद्वीप और अंडमान निकोबार द्वीप समूह भी है. लक्ष्यदीप से 125 किलोमीटर की दूरी पर मालदीप नाम का देश है तथा अंडमान और निकोबार से 1200 किलोमीटर की दूरी पर म्यानमार और थाईलैंड, कम्बोडिया आदि देश है, भारत का सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा प्वाइंट कहलाता है यह भारत की भूमि का आखरी बिंदु है जोकि निकोबार द्वीप पर स्थित है भारत का  सुदूर उत्तरी छोर का नाम इंदिरा कोल सियाचिन ग्लेशियर है.

भारत की हिमालय पर्वत श्रंखला

Himalayan Mountain Range

भारत की उत्तरी सीमाएं हिमालय पर्वत से घिरी हुई है, हिमालय पर्वत श्रंखला के पास भारत की सीमा चीन, भूटान, नेपाल, तिब्बत से मिलती है तथा इसकी पश्चिम सीमाएं पाकिस्तान से मिलती है यहां पर करकोरम पर्वत श्रंखला हैं.

भारत के उत्तर में हिमालय पर्वत श्रंखला, हिंदूकुश की पहाड़ियां तथा पटकई पहाड़ी श्रृंखला मिलकर एक चंद्र आकार की पर्वत श्रंखला का निर्माण करती है,  इन सभी पर्वत श्रृंखलाओं का निर्माण भारतीय टेक्टोनिक प्लेट का एशियन टेक्टोनिक प्लेट से टकराने के कारण हुआ है, इन पर्वत श्रंखला में विश्व के सबसे ऊंचे पर्वत मौजूद हैं, ऊंचे पर्वत ध्रुव से चलने वाली ठंडी हवाओं को रोक लेते हैं, यह समुद्र से आने वाली मानसून के हवाओं को भी रोकते हैं तथा भारत के मौसम पर बहुत गहरा प्रभाव डालते हैं इन पर्वतों से कई नदियां निकलती है जो कि गंगा के विशाल मैदान में बहती है.

हिमालय पर्वत श्रंखला में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट है जिसकी ऊंचाई 8,848 मीटर है यह नेपाल और चीन की सीमा पर स्थित है हिमालय पर्वत श्रंखला लगभग 2500 किलोमीटर लंबी है तथा इसका क्षेत्रफल 500000 वर्ग किलोमीटर है, यह जम्मू और कश्मीर से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक फैली हुई है, हिमालय पर्वत श्रंखला में कई पर्वत चोटियाँ 7000 मीटर से ऊंची है ज्यादातर चोटियों पर वर्ष भर बर्फ जमी रहती है भारत का उच्चतम शिखर कंचनजंगा पर्वत है जो कि भारत के सिक्किम प्रदेश में है इसकी ऊंचाई 8586 मीटर है यह विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत है.  

भारत का थार मरुस्थल

Thar Desert of India

भारत के पश्चिम में एक विशाल मरुस्थल-रेगिस्तान थार मरुस्थल स्थित है, इसकी चौड़ाई 200000 वर्ग  किलोमीटर है, यह पाकिस्तान और भारत के बीच एक प्राकृतिक सीमा बनाता है, विश्व का यह 17वा सबसे बड़ा रेगिस्तान है, थार मरुस्थल का 75% हिस्सा भारत में है तथा बाकी 25% पाकिस्तान में है.  थार मरुस्थल का 7% हिस्सा भारत के राजस्थान प्रदेश में है तथा बाकी हिस्सा गुजरात पंजाब और हरियाणा में स्थित है.

भारत की नदिया

Rivers of India

भारत में मुख्य रूप से 12 बड़ी नदियां हैं,  यह सभी 12 बड़ी नदियां तीन उद्गम स्थल से निकलती है यह इस प्रकार है.

हिमालय और  कार कोरम पर्वत श्रंखला

विंध्य और सतपुड़ा श्रंखला मध्य भारत

सहयाद्री या पश्चिमी घाट

हिमालय से निकलने वाली  नदियों में वर्ष भर पानी रहता है क्योंकि यह हिमालय की बर्फ के पिघलने से बनती हैं, विन्ध्य और सत्पुर्दा से निकालने वाली नदियाँ और पश्चिमी घाट से निकलने वाली नदियाँ  मानसून के पानी पर निर्भर रहती है तथा बारिश के मौसम के बाद इनमें काफी कम पानी बचता है.

हिमालय से पश्चिम की तरफ बहने वाली नदियां सिंधु, झेलम, चेनाब, रावी, व्यास और सतलुज है तथा पूर्व की ओर बहने वाली नदियां मैं गंगा, ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां शामिल है, यमुना और गोमती नदी भी हिमालय से निकलती है, और गंगा में मिल जाती है.  मध्य भारत में चंबल नदी पाई जाती है जोकि विंध्य सतपुड़ा पर्वतों से निकलती है यह नदी पूर्व की तरफ बहती है, नर्मदा तथा तापी नदिया पश्चिम की ओर बहती हैं जोकि अरब सागर में में जाकर मिलती है.

भारत की दक्षिणी नदियां पश्चिमी घाट से निकलती है, इनमें गोदावरी, कृष्णा और कावेरी नदिया प्रमुख है यह सारी नदियां पूर्व की ओर बहते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है.

भारत की सबसे लंबी नदी गंगा है, गंगा और ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां भारत के उत्तरी और पूर्वी इलाकों में फैली हुई है.

भारत के द्वीप समूह

Islands of India

भारत के द्वीप समूह भी हें, लक्षद्वीप और अंदमान और निकोबार द्वीप समूह. लक्षद्वीप अरब सागर में केरला से 200 से 440 किलोमीटर दूर स्थित है, इसका कुल क्षेत्रफल 32 वर्ग किलोमीटर हैं, लक्षद्वीप में कुल 35 छोटे छोटे द्वीप हैं. अंदमान और निकोबार द्वीप समूह पूर्व में बंगाल की खाड़ी में स्थित हैं, यहाँ आश्चर्यजनक रूप से 572 छोटे द्वीप हें, अंदमान में ३२५ द्वीप है जिनका कुल क्षेत्रफल  ६१७० वर्ग किलोमीटर है तथा निकोबार द्वीप समूह में २४७ द्वीप है जिनका क्षेत्रफल १७६५ वर्ग किलोमीटर है.

भारत का जाग्रत ज्वालामुखी

भारत का एकमात्र जीवित ज्वालामुखी निकोबार द्वीप समूह में बारेन द्वीप पर है, सन २०१७ में इसमें विस्फोट हुआ था.

भारत के जियोग्राफी के कुछ प्रमुख प्रश्न-उत्तर  और तथ्य कुछ इस प्रकार है

Facts of Indian Geography

प्रश्न :- भारत  देश कौन से महाद्वीप में स्थित है

उत्तर:-  एशिया

प्रश्न :-भारत एशिया के  किस क्षेत्र में स्थित है

उत्तर:- दक्षिण एशिया भारतीय उप महाद्वीप

प्रश्न :- भारत देश के कॉर्डिनेट निर्देशांक क्या है

उत्तर:- 21°N 78°E

प्रश्न :-भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व में किस स्थान पर है

उत्तर:- 7 वा स्थान

प्रश्न :- भारत का कुल क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर:- 3,287,263 km2 वर्ग किलोमीटर

प्रश्न :- भारत के कुल क्षेत्रफल में भूमि का कितना प्रतिशत है?

उत्तर:- 91 प्रतिशत

प्रश्न :- भारत के कुल क्षेत्रफल में जल संसाधनों का कितना प्रतिशत है?

उत्तर:- 9 प्रतिशत

प्रश्न :- भारत के समुद्र तट की लंबाई कितनी है

उत्तर:- 7,516.6 किलोमीटर  (4,670.6 मील)

भारत के विभिन्न देशों के साथ सीमाएं

प्रश्न :- भारत की पड़ोसी देशों के साथ सीमा कितने किलोमीटर लंबी है

उत्तर:- 15,106.70 किलोमीटर  (9,386.87 मील )

प्रश्न :- भारत और बांग्लादेश के बीच में कितने किलोमीटर लंबी सीमा है?

उत्तर:- 4,096.70 km (2,545.57 mi)

प्रश्न :- भारत और चीन के बीच कितना किलोमीटर लंबी सीमा है

उत्तर:- 3,488 km (2,167 mi)

प्रश्न :- भारत और पाकिस्तान के बीच कितने किलोमीटर लंबी सीमा है

उत्तर:- 3,323 km (2,065 mi)

प्रश्न :- भारत और नेपाल के बीच कितने किलोमीटर लम्बी सीमा है?

उत्तर:- 1,751 km (1,088 mi)

प्रश्न :- भारत और म्यांमार के बीच कितने किलोमीटर लंबी सीमा है

उत्तर:- 1,643 km (1,021 mi)

प्रश्न :- भारत और भूटान के बीच कितने किलोमीटर लंबी सीमा है

उत्तर:- 699 km (434 mi)

प्रश्न :- भारत और अफगानिस्तान के बीच कितने किलोमीटर लंबी

उत्तर:- 106 km (66 mi) Title  

प्रश्न :- भारत का सबसे ऊंचा पर्वत कौन सा है?

उत्तर:- कंचनजंघा 8586 मीटर

उत्तर:- kuttanad कुट्टानाद समुद्र तल से 2.2 मीटर निचे.

प्रश्न :- भारत की सबसे लम्बी नदी कौन सी  है?

उत्तर:- गंगा लम्बाई 2525 किलोमीटर  

प्रश्न :- भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी है?

उत्तर:- वुलार झील – क्षेत्रफल ३० – 260 वर्ग किलोमीटर  

Tags ( Geography of india hindi, Geography of india in hindi, Bharat ki geography, Bharat ki geography hindi, India Facts, Bharat ke tathya, Bharat bhugol ke prashn aur uttar, Indian Geography in hindi, Indian Geography jankari, India ki geography ki jankar, indian islands, Thar desert hindi, himalaya hindi, himalaya mountain range hindi, indian ocean hindi, hind mahasagar hindi, Borders of India hindi, bharat ki simaen, rivers of india hindi, bharat ki nadiya )

दोस्तों को शेयर कीजिये

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Net In Hindi.com