ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल धनेश पक्षी कैसा हौता है

Great Indian Hornbill in hindi, Great Indian Hornbill ki jankari, essay on Great Indian Hornbill, indian hornbill in hindi, hornbill pakshi, bhartiy hornbill pakshi,
दोस्तों को शेयर कीजिये

भारत का शानदार पक्षी ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल

हमारे देश भारत में कई प्रकार सुंदर रंग-बिरंगे पक्षी पाए जाते हैं, कई पक्षी तो ऐसे हैं जो सिर्फ भारत में ही पाए जाते हैं, इन्हीं में से एक बहुत बड़े आकर का शानदार पक्षी ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल है इस का हिंदी नाम धनेश पक्षी है तथा इसका वैज्ञानिक नाम Buceros bicornis है , हॉर्नबिल पक्षी कई प्रकार के होते हैं इन्ही में से एक ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल भी है यह भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है, इसके बड़े आकार और रंगीन पंखों से प्रभावित होकर कई जनजातीय संस्कृतियों में इसे अच्छा माना जाता है,  ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल काफी लंबे समय तक जीवित रहता है, इसका जीवनकाल 50 वर्ष का होता है, जंगल में ये सबसे बड़े फल खाने वाले पक्षी होते हैं, परन्तु ये मौका परस्त होते हैं ये समय-समय पर छोटे स्तनधारी प्राणी और यहां तक कि छोटे पक्षियों को भी खा जाता है, ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल प्रवासी पक्षी नहीं है, यह हिमालय के जंगलों में और वेस्टर्न घाट के जंगलों में पाया जाता है. यह अपना सारा समय घने जंगलो में व्यतीत करता हे इसलिए इसे तेज़ गति से उड़ने की आवश्यकता नहीं होती, यह कारण है की इसके उन्दने की गति मध्यम होती है.

ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल को केसे पहचाने Great Indian Hornbill

ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल एक बहुत बड़े आकार का पक्षी होता है, इसका आकार 37 इंच से लेकर 51 इंच तक हो सकता है इसके पंखों का फेलाव 60 इंच का होता है तथा इसका भार ढाई से 4 किलो के बीच पाया गया है, हॉर्नबिल की प्रजाति में यह सबसे भारी पक्षी होता है, मादा इंडियन हॉर्नबिल नर से छोटी होती है जिसकी आंखें नीली सफेद होती है नर पक्षी की आंखें लाल रंग की होती है

ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल की सबसे अजीब विशेषता इसकी बड़ी चोंच के ऊपर सर पर स्थित पीले केसरिया लाल रंग की टोपी जैसी संरचना होती है, जिसकी वजह से इसे आसानी से पहचाना जा सकता है, मादा पक्षी में इस टोपी का रंग पीछे की तरफ लाल होता है,  इसके पंखों के फड़फड़ाने की आवाज बहुत तेज होती है जब यह उड़ान भरता है तो इसकी आवाज बहुत दूर से सुनी जा सकती है. यह जंगलों के ऊपर उड़ते हैं.

ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल पक्षी का वैज्ञानिक वर्गीकरण Great Indian Hornbill

ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल पक्षी का वर्गीकरण किया गया है

Scientific classification

Kingdom: Animalia

Phylum: Chordata

Class: Aves

Order: Bucerotiformes

Family: Bucerotidae

Subfamily: Bucerotinae

Genus: Buceros

Species: B. bicornis

Binomial name Buceros bicornis

ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल पक्षी कहाँ पाया जाता है? Great Indian Hornbill

ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल पक्षी भारत भूटान नेपाल मलेशिया कंबोडिया इंडोनेशिया सुमात्रा आदि देशों में पाया जाता है, इन पक्षियों के समूह अलग-अलग जंगलों में बिखरे हुए होते हैं, इन पक्षियों की कुछ आबादी तो हिमालय के आस पास पाए जाने वाले जंगलों में पाई जाती है तथा कुछ आबादी भारत के वेस्टर्न में घाट के जंगलों में पाई जाती है, इंडियन हार्न बिल पक्षी का आवास  बहुत घने जंगल होते हैं इन्हें पहाड़ी इलाकों के आसपास के घने जंगल पसंद है, ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल पक्षी को काफी बड़े इलाके की आवश्यकता होती है, एक हॉर्नबिल पक्षी के जोड़े को प्रजनन काल के मौसम में 4 वर्ग किलोमीटर की और वर्ष भर इन्हें करीब 15 वर्ग किलोमीटर इलाके की आवश्यकता होती है.

Great Indian Hornbill in hindi, Great Indian Hornbill ki jankari, essay on Great Indian Hornbill, indian hornbill in hindi, hornbill pakshi, bhartiy hornbill pakshi,

ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल पक्षी क्या खाते हैं  Great Indian Hornbill

ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल पक्षी छोटे-छोटे समूह में देखे जाते हैं केवल फलदार वृक्षों पर ही इनके बड़े झुण्ड  देखे जा सकते हैं दक्षिणी पूर्वी भूटान में इनके 150 से 200 के झुंड में देखे गए, ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल पक्षी की खुराक मुख्यतः फल ही हैं ये अंजीर को खासतौर पर बहुत पसंद करते हैं, परन्तु यह मौका परस्त पक्षी है मौका मिलने पर यह छोटे स्तनधारी प्राणी, छिपकलियां और  छोटे पक्षियों को भी खा लेता है.

ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल पक्षी का प्रजनन  Great Indian Hornbill

Great Indian Hornbill in hindi, Great Indian Hornbill ki jankari, essay on Great Indian Hornbill, indian hornbill in hindi, hornbill pakshi, bhartiy hornbill pakshi,

ग्रेट इंडियन हॉर्नबिल पक्षी का का प्रजननकाल  जनवरी से अप्रैल के बीच होता है, इस दौरान ये काफी शोरगुल मचाते और तेज आवाज निकालते हैं इनकी आवाज kok kok  की तरह होती है मादा और नर एक ही तरह की आवाज निकलते हैं.

मादा हॉर्नबिल पक्षी पेड़ के खोखले ताने में घोंसला बनाती है, अंडा देने के बाद यह  घोसले को अन्दर से बंद कर देती है तथा केवल एक छोटा सा छेद ही खुला रखती है, अंडे सेने के दौरान  मादा इस घोसले में ही बंद रहती है, इस दौरान नर खाने का प्रबंध करता है और छोटे से छेद में से मादा को खाना देता रहता है, एक बार में मादा केवल एक से दो ही अंडे देती है इन अंडों से बच्चे 30 से 40 दिनों मैं निकलते हैं.

Tags : Great Indian Hornbill in hindi, Great Indian Hornbill ki jankari, essay on Great Indian Hornbill, indian hornbill in hindi, hornbill pakshi, bhartiy hornbill pakshi,

दोस्तों को शेयर कीजिये

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Net In Hindi.com