उत्तरी ध्रुव की अनोखी दुनिया जहाँ 6 महीने दिन और 6 महीने रात रहती है

North pole hindi, north pole ki jankari, uttari dhruv, animals of north pole hindi, who reached on north pole hindi, first man to reach north pole hindi, first woman to reach on north pole hindi, day on north pole hindi, night on north pole hindi
दोस्तों को शेयर कीजिये

नार्थ पोल की अनोखी दुनिया Strange world of North Pole

North pole hindi, north pole ki jankari, uttari dhruv, animals of north pole hindi, who reached on north pole hindi, first man to reach north pole hindi, first woman to reach on north pole hindi, day on north pole hindi, night on north pole hindi

उत्तरी ध्रुव, पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्ध में स्थित वह बिंदु है जहां पृथ्वी का घूर्णन अक्ष उसकी सतह से मिलता है, उत्तरी ध्रुव को नॉर्थ पोल, ज्योग्राफिकल नॉर्थ पोल और टेरेसट्रीयल नॉर्थ पोल भी कहा जाता है. उत्तरी ध्रुव पृथ्वी पर सबसे उत्तर में स्थित बिंदु है, यह दक्षिण ध्रुव के एकदम विपरीत स्थित है, उत्तरी ध्रुव  का लेटीट्यूड अक्षांश 90 डिग्री है, सभी देशांतर रेखाएं उत्तरी ध्रुव पर मिलती है इसलिए उत्तरी ध्रुव को किसी भी डिग्री देशांतर से व्यक्त किया जा सकता है. अगर आप उत्तरी ध्रुव पर खड़े हुए हैं तो आप जिस भी दिशा में कदम बढाएंगे वह दिशा दक्षिण ही होगी उत्तरी ध्रुव पर जाकर सिर्फ एक ही दिशा बचती है.

उत्तरी ध्रुव आर्कटिक महासागर के ऊपर स्थित है, अत्यधिक ठंड होने की वजह से यहां समुद्र के ऊपर बर्फ की एक मोटी परत जमी रहती है, उत्तरी ध्रुव के सबसे नजदीक का द्वीप Kaffedlubben island  है जो कि नॉर्थ पोल से 700 मील की दूरी पर है.

पृथ्वी का चुम्बकीय उत्तरी ध्रुव Earth’s Magnetic pole

पृथ्वी का चुंबकीय उत्तरी ध्रुव और ज्योग्राफिकल उत्तरी ध्रुव दोनों अलग-अलग है, पृथ्वी का चुंबकीय उत्तरी ध्रुव समय के साथ अपना स्थान बदलता रहता है जबकि ज्योग्राफिकल उत्तरी ध्रुव में एक जगह स्थिर रहता है.

आपने चुंबकीय कंपास तो देखा ही होगा जिसकी सुई हमेशा उत्तर की दिशा की और संकेत करती रहती है, क्या हो अगर आप एक चुंबकीय कंपास लेकर पृथ्वी के चुंबकीय उत्तरी ध्रुव पर खड़े हो,  तब यह सुई किस दिशा में संकेत करेगी? चुंबकीय उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने पर मैग्नेटिक कंपास बड़ा ही अजीब व्यवहार करता है.

चुंबकीय कंपास की कि सुई थोड़ी देर तक घूमेगी और फिर किसी भी स्थान पर रुक जाएगी,  अगर आपके आस आस पास कोई चुंबकीय या धात्विक चीज मौजूद है तो यह सुई उसकी ओर इशारा करेगी ना की  उत्तर दिशा की ओर.

North pole hindi, north pole ki jankari, uttari dhruv, animals of north pole hindi, who reached on north pole hindi, first man to reach north pole hindi, first woman to reach on north pole hindi, day on north pole hindi, night on north pole hindi

उत्तरी ध्रुव पर एक और अजीब बात होती है आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यहां 6 महीने तक दिन रहता है तथा वर्ष के 6 महीने रात रहती है ऐसा उत्तरी ध्रुव के पृथ्वी के घूर्णन अक्ष के  करीब होने की वजह से होता है, यह परिघटना अलास्का, नॉर्वे और आर्कटिक सर्कल में पड़ने वाले कई दूसरे देशों में देखी जा सकती है.

उत्तरी ध्रुव पर गर्मियों के दौरान सूर्य हमेशा क्षितिज के ऊपर रहता है तथा सर्दियों के मौसम में यह हमेशा क्षितिज के नीचे रहता है, उत्तरी ध्रुव पर सूर्य उदय 20 मार्च के आसपास होता है तथा सूर्य 3 महीनों का समय लेकर आकाश में अपने उच्चतम स्थान 23.5  डिग्री ऊपर तक आकाश में ऊंचा उठता है इसके बाद यह धीरे-धीरे डूबने लगता है तथा 23 सितंबर के लगभग क्षितिज के नीचे अस्त हो जाता है.

उत्तरी ध्रुव पर समय Time on North Pole

पृथ्वी के सभी स्थानों पर समय का मापन आकाश में सूर्य की स्थिति के अनुसार दर्शाया जाता है जैसे कि सुबह सूर्योदय होता है तथा दिन के मध्य में सूर्य हमारे सर के ऊपर पहुंच जाता है तथा शाम को पश्चिम में अस्त हो जाता है. उत्तरी ध्रुव पर यह व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा जाती है क्योंकि उत्तरी ध्रुव पर सूर्य वर्ष में केवल एक बार ही उदय और एक बार ही अस्त होता है इसलिए वहां समय का निर्धारण संभव नहीं है दूसरे शब्दों में कोई यह नहीं कह सकता कि उत्तरी ध्रुव पर अभी दिन के दो बजे हैं या 4 बजे हैं, उत्तरी ध्रुव पर जाने वाले यात्री किसी भी टाइम जोन का उपयोग कर लेते हैं, जो भी उनकी सुविधा अनुसार अच्छा होता है जैसे कि ग्रीनविच मीन टाइम या  जिस देश से वे यात्री आए हैं उस देश का स्टैंडर्ड टाइम.

उत्तरी ध्रुव पर सबसे पहले कौन पहुंचा था Who first reached on north pole

North pole hindi, north pole ki jankari, uttari dhruv, animals of north pole hindi, who reached on north pole hindi, first man to reach north pole hindi, first woman to reach on north pole hindi, day on north pole hindi, night on north pole hindi

पृथ्वी के भौतिक उत्तरी ध्रुव पर सबसे पहले पहुंचने का दावा 2 लोगों ने किया था,

फ्रेडरिक कुक Frederick cook ने दावा किया कि वे किस 21 अप्रैल सन 1908 को अपने दो एस्किमो साथियों Ahwelah & Etukishook के साथ उत्तरी ध्रुव पर सबसे पहले पहुंच गए थे.

उत्तरी ध्रुव पर सबसे पहले पहुंचने का दूसरा दावा Robert Edwin Peary और Matthew Henson ने किया, उन्होंने कहा कि वह 6 अप्रैल 1909  को अपने चार एस्किमो साथियों Ootah, Seeglo, Egingwah, Ooqueah के साथ उत्तरी ध्रुव पर सबसे पहले पहुंचे.

दोनों ही  दावों के बारे में विवाद है और सर्वसम्मति से किसी को भी मान्यता प्राप्त नहीं है.

खोजकर्ता Roald Amundsen और  Umberto Nobile ने दावा किया कि वे 12 मई सन 1926 में उत्तरी ध्रुव के ऊपर से उड़ते हुए गुजरे, उनके इस दावे को सर्व सम्मति से  सही माना गया है.

उत्तरी ध्रुव पर सबसे पहले पहुंचने वाली महिला का नाम क्या था? First woman who reached on North pole

Ann Bancroft  वह महिला थी जो सबसे पहले उत्तरी ध्रुव पर पहुंची

उत्तरी ध्रुव का मौसम Climate of North Pole

उत्तरी ध्रुव दक्षिणी ध्रुव की तुलना में थोड़ा गर्म है सर्दियों में उतरी धुर्व पर तापमान  -50 डिग्री सेल्सियस से -13 डिग्री सेल्सियस तक रहता है गर्मियों में उतरी ध्रुव का तापमान जीरो डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहता है, उत्तरी ध्रुव पर जमी हुयी बर्फ दो से चार  मीटर मोटी होती है इसके नीचे ज़मीन नहीं बल्कि ठंडा आर्कटिक महासागर है.

उत्तरी ध्रुव पर पाए जाने वाले पशु पक्षी Animals and birds of North pole

North pole hindi, north pole ki jankari, uttari dhruv, animals of north pole hindi, who reached on north pole hindi, first man to reach north pole hindi, first woman to reach on north pole hindi, day on north pole hindi, night on north pole hindi

उत्तरी ध्रुव पर ध्रुवीय भालु- पोलर बीयर पाए जाते हैं यहां पोलर बियर और सील दो ही मुख्य रूप से पाए जाने वाले प्राणी है, आर्कटिक फॉक्स भी उत्तरी ध्रुव से 60 किलोमीटर दूर तक देखी गई है.

पक्षियों की कई प्रजातियां उत्तरी ध्रुव में देखी गई है जिनमें से snow bunting, northern fulmar black legged kittiwake प्रमुख है उत्तरी ध्रुव के ठीक नीचे के पानी में बहुत ही कम मछलियां मिलती हैं क्योंकि वर्ष भर यह पानी अत्यधिक ठंडा रहता है अत्यधिक गहराई पर यहां श्रिम्प और एमपीफोड्स  जैसे प्राणी पाए जाते हैं

North pole hindi, north pole ki jankari, uttari dhruv, animals of north pole hindi, who reached on north pole hindi, first man to reach north pole hindi, first woman to reach on north pole hindi, day on north pole hindi, night on north pole hindi

उत्तरी ध्रुव पर किस देश का कब्ज़ा है?

North pole is part of which country?

अंतर्राष्ट्रीय नियमों के मुताबिक नॉर्थ पोल पर किसी भी देश का कब्जा नहीं है, उत्तरी ध्रुव के आसपास आर्कटिक क्षेत्र में रूस, कनाडा, नॉर्वे, डेनमार्क यूनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका देश पाए जाते हैं.

क्या उत्तरी ध्रुव पर लोग रहतें हैं ? Do people lives on North pole?

उत्तरी उत्तरी ध्रुव पर तापमान बहुत कम है तथा वहां पर जमीन भी नहीं है मोटी बर्फ की परत के नीचे केवल महासागर है इसलिए वहां मानव बस्तियां नहीं है पंरतु आर्कटिक सर्कल में कुछ जनजातियां रहती हैं जिनमें एस्किमो और इनयीट Inuit जाति प्रमुख है,  यह जनजातियां सैकड़ों सालों से आर्कटिक क्षेत्र में रह रही हैं यह मुख्यतः ग्रीनलैंड कनाडा और अलास्का के क्षेत्र में पाई जाती है.

उत्तरी ध्रुव के आसमान में अनोखा प्रकाश Aurora

उत्तरी ध्रुव के आकाश में अनोखा रंग बिरंगा प्रकाश दिखाई देता है इसे नोर्दर्न लाइट या उत्तरी प्रकाश कहते हैं इसका वैज्ञानिक नाम aurora है, सूर्य से आने वाले आवेशित कणों को पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र उत्तरी ध्रुव की और ले जाता है जहाँ ये वायु के कणों से किर्या कर प्रकाश उत्पन्न करते हैं.

 

Tags – North pole hindi, north pole ki jankari, uttari dhruv, animals of north pole hindi, who reached on north pole hindi, first man to reach north pole hindi, first woman to reach on north pole hindi, day on north pole hindi, night on north pole hindi

दोस्तों को शेयर कीजिये

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Net In Hindi.com