उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी State Bird of Uttar Pradesh

दोस्तों को शेयर कीजिये

उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी कौन सा है? Rajya pakshi of Uttar Pradesh

जिस प्रकार भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर है, उसी प्रकार प्रत्येक राज्य के अपने अपने राज्य पक्षी घोषित किए गए हैं,  उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी सारस क्रेन Sarus Crane है, आइए जानते हैं सारस क्रेन के बारे में कुछ रोचक और ज्ञानवर्धक बातें.

sarus crane hindi, sarus crane ki jankari, essay on up state bird hindi, up ke rajy pakshi par nibandh, state bird of uttar pradesh hindi, state bird of up hindi, up state bird hindi, state bird hindi

सारस क्रेन विश्व का सबसे लंबा उड़ने वाला पक्षी है, इसकी लंबाई 180 सेंटीमीटर तक होती है, इसके शरीर का रंग  भूरा और मटमैला सफेद होता है, इसकी गर्दन का उपरी हिस्सा लाल रंग का होता है, जो की इस पक्षी को खुबसूरत बना देता है,  सारस क्रेन में नर और मादा दोनों एक जैसे होते हैं, नर सारस क्रेन मादा से थोड़ा बड़ा होता है, सारस क्रेन के बच्चे अपने माता-पिता से थोड़े गहरे रंग के होते हैं.

यूपी के राज्य पक्षी सारस क्रेन की विशेषताएं satate bird of up hindi

सारे स्क्रीन की विशेषता यह है कि इसकी गर्दन पर  पंख नहीं पाए जाते हैं बल्कि लाल रंग की त्वचा होती है प्रजनन काल में यह लाल रंग चमकीला हो जाता है,  सारस क्रेन के सर पर भूरे और सफेद बालों की कलगी भी होती है इनकी छोटी लंबी और तीखी चोंच होती है, इनके पैर भी लंबे लंबे और पतले होते हैं इनकी आंखें भरी होती हैं उड़ते समय सारस अपनी गर्दन को सीधा रखते हैं उड़ते समय इन के पंखों के काले किनारे दिखाई देते हैं.

सारस क्रेन अपना घोंसला पानी के नजदीक बनाते हैं यह  खेतों और जंगलों में पाए जाते हैं जहां पर छोटे तलाब या नैहरे होती है, सारस क्रेन का प्रजनन काल मानसून के समय जुलाई से अक्टूबर होता है, सारस क्रेन का वजन 8.5 किलो तक हो सकता है,  इनके पंखों की चौड़ाई 200 से 280 सेंटीमीटर तक होती है.

यूपी के राज्य पक्षी सारस क्रेन पक्षी का वैज्ञानिक वर्गीकरण इस प्रकार है Up state bird classification

Common Name – Sarus crane

Local Name – Saras

Zoological Name – Grus antigone

Kingdom – Animalia

Phylum – Chordata

Class – Aves

Order – Gruiformes

Family – Gruidae

Genus – Grus

उत्तर प्रदेश का राज्य पक्षी सारस क्रेन कहां कहां पाया जाता है?

यह खूबसूरत परिंदे भारतीय उपमहाद्वीप में कई जगह पाए जाते हैं, जैसे कि नेपाल, पाकिस्तान, दक्षिण पूर्वी एशिया, तथा कुछ सारस क्रेन ऑस्ट्रेलिया में भी पाए जाते हैं. भारत में यह पश्चिम बंगाल, आसाम, गुजरात, पंजाब, और उत्तर प्रदेश में पाए जाते हैं,  बहुत कम मात्रा में यह बिहार और राजस्थान में भी देखे गए हैं. सारस क्रेन को पानी वाला दलदली इलाका पसंद होता है जहाँ यह कीड़े मकोड़े खा सकते हैं तथा शिकारियों से बचे रह सकते हैं, यह सामाजिक प्राणी है सामान्यता सारस क्रेन जोड़ों में दिखाई देते हैं.

सारस क्रेन का भोजन क्या क्या है?

यह एक सर्वाहारी पक्षी है यह मेंढक, कीड़े-मकोड़े, सरीसृप, मछलियां, अंडे, छोटे फल, बीज, और पौधों की जड़ें सब कुछ खा लेते हैं, सारस क्रेन की उड़ने की क्षमता अधिक होती है यह 52 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ते देखे गए हैं, इनके बड़े आकार के कारण इन्हें आसानी से देखा जा सकता है.

Tags – sarus crane hindi, sarus crane ki jankari, essay on up state bird hindi, up ke rajya pakshi par nibandh, state bird of uttar pradesh hindi, state bird of up hindi, up state bird hindi, state bird hindi

 

दोस्तों को शेयर कीजिये

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Net In Hindi.com