न्यूटन के गति के तीन नियम सरल भाषा में समझे

Newton ke gati ke niyam hindi me
दोस्तों को शेयर कीजिये

न्यूटन के गति के तीन नियम

दोस्तों  महान वैज्ञानिक न्यूटन ने  गति के तीन नियम प्रस्तुत किए हैं, यह तीन नियम ही चिरसम्मत यांत्रिकी के आधार है,  न्यूटन के तीन नियम,  किसी वस्तु पर लगने वाले बल और उस वस्तु की स्थिति के बारे में हमें बताते हैं, इन नियमों को न्यूटन ने सबसे पहले अपने ग्रंथ फिलॉसफी  प्रिन्सिपिया मैथमेटिका में सन 1687 मैं लिखा था.  इस किताब के तीसरे अध्याय में न्यूटन ने बताया है कि यह तीनों नियम और उनका सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण का नियम मिलकर  केप्लर के आकाशीय ग्रहों के गति संबंधी नियम की व्याख्या कर सकते हैं.

Newton ke gati ke niyam hindi me2

संक्षेप में  न्यूटन के गति के तीन नियम इस प्रकार है

न्यूटन का प्रथम नियम

न्यूटन का प्रथम नियम प्रत्येक कण तब तक अपनी विराम अवस्था या सीधी रेखा में एक समान गति करता रहता है जब तक कि उस पर कोई बाहरी बल न लगे. इस नियम को जड़त्व का नियम भी कहा जाता है. दूसरे शब्दों में जो वस्तु रुकी हुई है वह रुकी हुई ही रहेगी और जो वस्तु गतिमान है, चल रही है वह चलती रहेगी जब तक कि उस पर कोई बाहरी बल ना लगाया जाए, यह नियम कणों के मूलगुण जड़त्व को परिभाषित करता है, प्रत्येक कण में एक जड़त्व होता है जो उसकी अवस्था में बदलाव का विरोध करता है इसलिए इसे जड़त्व का नियम भी कहते हैं.

न्यूटन का दूसरा नियम

न्यूटन का दूसरा नियम किसी भी कण के संवेग में बदलाव की दर उस पर लगाए गए बल के समान अनुपात में होती है और उसके संवेग की दिशा वही होती है जो कि बल की होती है अर्थात जिस दिशा में बल लगाया गया है उसी दिशा में संवेग की दिशा भी होगी. दूसरे शब्दों में व्यक्त करें तो किसी वस्तु के संवेग में बदलाव उस पर आरोपित या लगाए गए बल के समान अनुपात में होता है और बल की दिशा में ही होता है.

 न्यूटन का तीसरा नियम

 न्यूटन का तीसरा नियम प्रत्येक क्रिया की हमेशा बराबर एवं विपरीत दिशा में एक प्रतिक्रिया होती है, इस नियम में यह बताया गया है कि किसी बल के संगत एक और बल होता है जो उसके सामान और दिशा में विपरीत होता है. न्यूटन ने इस नियम का उपयोग संवेग संरक्षण के नियम का वर्णन करने में किया है. लेकिन वास्तव में संवेग संरक्षण एक अधिक गहरा सिद्धांत है.

 


 

दोस्तों को शेयर कीजिये

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Net In Hindi.com