भारतीय सुनहरा ओरियल पक्षी Indian golden oriole

भारतीय सुनहरा ओरियल पक्षी,  Indian golden oriole hindi, golden oriole hindi, oriole bird hindi, indian oriole bird, indian yellow bird.
दोस्तों को शेयर कीजिये

भारतीय सुनहरा ओरियल पक्षी Indian golden oriole

भारतीय सुनहरा ओरियल पक्षी एक बहुत ही सुंदर गहरे पीले रंग का पक्षी होता है, इसका वैज्ञानिक नाम Oriolus kundoo है  यह ओरियल पक्षी की ही एक प्रजाति है पहले इसे यूरोप की गोल्डन ओरियल प्रजाति का पक्षी समझा जाता था लेकिन अभी हाल ही में वैज्ञानिकों  की पड़ताल से यह पता चला है कि यह एक बिल्कुल अलग प्रजाति है.

भारतीय सुनहरे ओरियल पक्षी और यूरोपियन सुनहरे ओरियल पक्षी में अंतर

भारतीय सुनहरा ओरियल पक्षी,  Indian golden oriole hindi, golden oriole hindi, oriole bird hindi, indian oriole bird, indian yellow bird.   भारतीय सुनहरा ओरियल पक्षी,  Indian golden oriole hindi, golden oriole hindi, oriole bird hindi, indian oriole bird, indian yellow bird.

The Indian Golden Oriole, (oriolus kundoo)भारतीय सुनहरा ओरियल पक्षी को इसकी आंखों पर बनी पट्टी से आसानी से पहचाना जा सकता है भारतीय सुनहरा ओरियल पक्षी के आंखों की पट्टी छोटी होती है जबकि यूरोपीय सुनहरा ओरियल के आंखों के ऊपर पाए जाने वाले वाले काले रंग की पट्टी काफी लंबी होती है, जो उसके सर के पीछे तक जाती है, भारतीय पक्षी के पंखों का रंग ज्यादा गहरा पीला होता है, भारतीय मादा ओरियल पक्षी के शरीर पर पाए जाने वाली धारियां ज्यादा गहरी होती है यूरोपीय मादा ओरियल पक्षी की तुलना में.  यूरोपियों ओरियल पक्षी आकार में बड़ा होता है इसकी लंबाई 150 से 162 मिलीमीटर होती है जबकि भारतीय ओरियल पक्षी 136 मिलीमीटर से लेकर 144 मिलीमीटर आकार का होता है.

भारतीय सुनहरा ओरियल पक्षी संपूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है यह बलूचिस्तान, पाकिस्तान और हिमालय के आसपास के क्षेत्रों में पाया जाता है, सर्दियों के मौसम में दक्षिण भारत की ओर प्रवास कर जाते हैं, कुछ सुनहरे ओरियल पक्षी तो श्रीलंका तक उड़कर प्रवास करते हैं,  कुछ सुनहरे भारतीय ओरियल पक्षी मालद्वीप और अंडमान निकोबार दीप समूह में भी देखे गए हैं यह ज्ञात नहीं है की ये प्रवासी पक्षी हें या वहां के मूल निवासी हैं.

सुनहरे ओरियल पक्षी का आवास

भारतीय ओरियल पक्षी लगभग सभी प्रकार के जंगलों में रह सकता है, यह पतझड़ वनों, अर्ध  सदाबहार जंगलों, वुडलैंड, जंगलों के किनारे, मंग्रुव के जंगलों, शहर के आसपास बिखरे हुए जंगलों और बगीचों में रह सकता है.

भारतीय सुनहरा ओरियल पक्षी अर्ध प्रवासी पक्षी है, यह अपना प्रजनन काल मध्य एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप में व्यतीत करता है, भारत में पाए जाने वाला यह पक्षी ज्यादातर भारत का ही मूल निवासी है,

सुनहरे ओरियल पक्षी का प्रजनन काल 

सुनहरे ओरियल पक्षी का प्रजनन काल अप्रैल से लेकर अगस्त तक होता है,  इन का घोसला छोटे आकार का होता है जो कि पेड़ की टहनी के किनारे बनाया जाता है पक्षी अपना घोंसला ज्यादातर ब्लैक ड्रॉन्गो  पक्षी के घोंसले के आसपास बनाता है, मादा ओरियल पक्षी 2 से 3 अंडे देती है, नर तथा मादा दोनों घोसले को बनाने और बच्चों की देखरेख में सहयोग करते हैं, यह अपने घोंसले की रक्षा अन्य शिकारी पक्षियों से करते हैं, सामान्यतः इन्हें शिकरा और कोंवों  से बहुत खतरा होता है.

सुनहरे ओरियल पक्षी क्या खाते हैं?

सुनहरे औरियल पक्षी का मुख्य भोजन फल है, यह फूलों का रस और कीट पतंगे भी खाते हैं, यह छोटे कीट पतंगे और यहां तक कि छोटी छिपकलियों तक का भी शिकार कर लेते हैं इस तरह ये एक सर्वाहारी वर्ग के पक्ष हैं.

भारतीय सुनहरा ओरियल पक्षी,  Indian golden oriole hindi, golden oriole hindi, oriole bird hindi, indian oriole bird, indian yellow bird.

दोस्तों को शेयर कीजिये

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Net In Hindi.com