व्हाइट स्टोर्क पक्षी को बच्चों को लाते हुए क्यों दिखाया जाता है White stork bring babies

White stork hindi, white stork jankari, essay on white stork, story of white stork in hindi, white storks bring baby in hindi, white stork bring babies hindi, white stork national bird of which, white stork kis desh ka, white stork in india hindi,
दोस्तों को शेयर कीजिये

व्हाइट स्टोर्क सफ़ेद स्टोर्क पक्षी के बारे में रोचक जानकारी

व्हाइट स्टोर्क सफेद स्टोर्क एक बहुत बड़े आकार का सुंदर पक्षी होता है, इसका वैज्ञानिक नाम Ciconia ciconia  यह स्टोर्क  Ciconiidae वर्ग का सदस्य है, व्हाइट स्टोर्क लिथुआनिया और बेलारूस देशों  का राष्ट्रीय पक्षी है. (नेशनल बर्ड ऑफ़ Lithuania और Belarus)

White stork hindi, white stork jankari, essay on white stork, story of white stork in hindi, white storks bring baby in hindi, white stork bring babies hindi, white stork national bird of which, white stork kis desh ka, white stork in india hindi,

इस विशालकाय पक्षी के पंख मुख्यतः सफेद और काले होते हैं,  व्हाइट स्टोर्क के लाल रंग के लंबे पैर होते हैं, इनकी चोंच भी लाल रंग की होती है, जो की बहुत तीखी होती है, इन पक्षियों का आकार  39 से 45 इंच के बीच होता है, यह उड़ने में बहुत दक्ष होते हैं यह काफी ऊंचाई पर उड़ते हैं इनके पंखों का फैलाव 61 से 85 इंच के बीच होता है.

 व्हाइट स्टोर्क की दो उपप्रजातियां पाई जाती है, इन उप प्रजातियों में आकार का अंतर होता है, यह पक्षी  एक प्रवासी पक्षी है जो की मौसम बदलने और अपने प्रजनन काल के समय में दूसरे स्थान पर प्रवास कर जाता है, अपने प्रजनन काल में यह यूरोप उत्तर पश्चिमी अफ्रीका दक्षिण पश्चिम एशिया तथा दक्षिण अफ्रीका में पाए जाते हैं.

  

यह बहुत लंबी दूरी तक प्रवास करते हैं, सर्दियों के मौसम में यह अफ्रीका उड़  कर आ जाते हैं और यहां के सहारा के आस पास के जंगलों में पाए जाते हैं, कुछ व्हाइट स्टोर्क पक्षी उड़ कर  साउथ अफ्रीका की झीलों और तालाबों तक पहुंच जाते हैं, कजाकिस्तान से उड़कर कुछ पक्षी भारतीय उपमहाद्वीप की झीलों तालाबों पर भी प्रवास करते हैं.

यूरोप से अफ्रीका की तरफ प्रवास करते समय यह भूमध्य सागर के ऊपर उड़ान नहीं भरते हैं इनके इस व्यवहार का कारण  हवा का तापमान कम होना है, ठंडी हवा में यह पानी के ऊपर उड़ नहीं हो पाते हैं.

White stork hindi, white stork jankari, essay on white stork, story of white stork in hindi, white storks bring baby in hindi, white stork bring babies hindi, white stork national bird of which, white stork kis desh ka, white stork in india hindi,

White stork hindi, white stork jankari, essay on white stork, story of white stork in hindi, white storks bring baby in hindi, white stork bring babies hindi, white stork national bird of which, white stork kis desh ka, white stork in india hindi,

व्हाइट स्टोर्क एक सर्वाहारी पक्षी यह कई प्रकार के जानवरों का शिकार करता है इनमें कीट पतंगे मछलियां मेंढक सांप, छोटे  स्तनधारी प्राणी और छोटे पक्षी शामिल है, यह अपना शिकार ज्यादातर जमीन पर ही करता है, यह ऐसे इलाकों में रहना पसंद करता है जहां पेड़ पौधों की संख्या कम हो तथा आसपास पानी का स्रोत हो.

व्हाइट स्टोर्क एक मोनोगोमस पक्षी है यह लंबे समय के लिए जोड़ा बनाता है हालांकि यह जोड़ा जीवन भर के लिए नहीं होता, नर और मादा व्हाइट स्टोर्क पक्षी दोनों मिलकर बड़े तिनकों  का एक बहुत बड़े आकार का घोंसला बनाते हैं इस घोसले का उपयोग कई वर्षों तक किया जाता है, प्रतिवर्ष मादा इस घोसले में चार तक अंडे देती है, इन अन्डो से बच्चे 33 दिन बाद बाहर निकलते हैं, नर और मादा व्हाइट स्टोर्क पक्षी दोनों ही इन अंडों को गर्मी देने और सेने का काम करते हैं, अंडे से बच्चे निकलने के बाद नर व मादा दोनों ही उनका लालन-पालन करते है,

व्हाइट स्टोर्क के बच्चे 58 से 64 दिनों में उड़ने लायक हो जाते हैं उड़ना सीखने के 20 दिनों बाद तक इन्हें माता पिता द्वारा भोजन दिया जाता है इसके बाद यह अपना भोजन स्वयं खोजना सीख जाते हैं

व्हाइट स्टोर्क पक्षी को बच्चों को लाते हुए क्यों दिखाया जाता है?

व्हाइट स्टोर्क के बारे में मनोरंजक लोक कथा

अक्सर आपने बच्चों की कहानियां और किताबों में व्हाइट स्टोर्क पक्षी को छोटे बच्चे को अपनी चोंच में लाते हुए देखा होगा, यूरोप में इस बारे में एक मनोरंजक लोक कथा प्रचलित है, वहां के बच्चों को ऐसा बताया जाता है कि व्हाइट स्टोर्क पक्षी ही अपनी चोंच में नए बच्चों को लाकर माता पिता को देते हैं, और ऐसे ही नए  बच्चों का जन्म होता है, यह लोककथा यूरोप में काफी प्राचीन है 19वीं सदी के कहानी किस्सों और किताबों में यह अधिक प्रमुखता से इस्तेमाल की गई है,जर्मनी में इस लोक कथा में यह बात और जोड़ दी गई है कि व्हाइट स्टोर्क पक्षी को छोटे बच्चे बड़ी गुफाओं में मिलते हैं, जहां से यह उन्हें उठाकर माता पिता को दे देते हैं, ऐसा लगता है कि इस लोक कथा का जन्म बच्चों के इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए हुआ होगा कि “बच्चों का जन्म कैसे होता है”? बच्चों को इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए दादा दादी नाना नानी ने इस कहानी को गढ़ा होगा.

Tags – White stork hindi, white stork jankari, essay on white stork, story of white stork in hindi, white storks bring baby in hindi, white stork bring babies hindi, white stork national bird of which, white stork kis desh ka, white stork in india hindi,

दोस्तों को शेयर कीजिये

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Net In Hindi.com